ट्यूबवेल से तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा 100 फुट तार व स्टार्टर बरामद।
BOL PANIPAT : 4 जूलाई 2022, थाना सनौली पुलिस ने पत्थरगढ़ खेतों से ट्यूबवेल की तार चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रिहात पुत्र लियाकत निवासी पत्थरगढ़ सनौली पानीपत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 100 फुट तार व स्टार्टर बरामद कर आरोपी रिहात को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना सनौली प्रभारी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया रविवार को थाना सनौली पुलिस की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि सनौली रोड पर यमुना बांध के पास संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान रिहात पुत्र लियाकत निवासी पत्थरगढ़ सनौली पानीपत के रूप में बताते हुए 1 जूलाई की रात पत्थरगढ़ खेतों में एक ट्यूबवेल से तार व स्टार्टर चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सनौली में अदरीश निवासी गढ़ी बेसिक सनौली पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ वह नशा करने का आदि है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने खेत में ट्यूबवेल से तार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी चोरीशुदा तार को बेचने की फिराक में रविवार को ग्राहक की फिराक में घूम रहा था।
थाना सनौली में अदरीश पुत्र काशा निवासी गढ़ी बेसिक ने 2 जूलाई को शिकायत देकर बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसकी खेती की जमीन गांव पत्थरगढ़ कुंडला के रकबा में है। उक्त खेत में उसने सबमर्सीबल ट्यूबवेल लगवा रखा है। 1 जूलाई की रात अज्ञात चोर ट्यूबवेल से करीब 100 फुट डोरी व स्टार्टर चोरी कर ले गए। अदरीश की शिकायत पर थाना सनौली में आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिये थे।

Comments