Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


सुरक्षा कर्मी व सुरक्षा सुपरवाईजर पदों की भर्ती के लिए किया जा रहा है शिविर का आयोजन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 16, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 16 दिसम्बर। सिक्योरिटी स्किल कांउसलिंग इंडिया लिमिटेड द्वारा बेरोजगार प्रार्थियों के लिए सुरक्षा कर्मी व सुरक्षा सुपरवाईजर पदों की भर्ती के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 दिसम्बर को बीडीपीओ कार्यालय इसराना में, 19 दिसम्बर को बीडीपीओ कार्यालय समालखा में, 20 दिसम्बर को बीडीपीओ कार्यालय पानीपत में, 23 दिसम्बर को बीडीपीओ कार्यालय सनौली खुर्द में, 24 दिसम्बर को बीडीपीओ कार्यालय मडलौडा में, 26 दिसम्बर को बीडीपीओ कार्यालय बापौली में ये भर्तियां होंगी जिनके लिए प्रात:10 से सांय 2 बजे तक का समय रखा गया है।
उन्होंने बताया कि इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास, उम्र 19 से 40 साल, लम्बाई 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 90 किलोग्राम तक हो। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा सम्बंधित दस्तावेजों, पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार पंजीकरण संख्या सहित चयन स्थल पर उक्त दिनांक व समय पर पंहुचे।

Comments