Tuesday, September 15, 2026
Newspaper and Magzine


औद्योगिक क्षेत्रों में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 15, 2026 Tags: , , , , , ,

सेक्टर-25 व 29 में 200 से 250 अवैध कब्जे हटाए

दोबारा अतिक्रमण किया तो जुर्माने के साथ दर्ज होगी प्राथमिकी

एसडीओ कुश, जेई संदीप व जेई मोहित के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

BOL PANIPAT , 15 सितंबर। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम और प्रशासन के सहयोग से मंगलवार को सेक्टर-25 व सेक्टर-29 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। एचएसआईआईडीसी के एसडीओ कुश, जेई संदीप और जेई मोहित के नेतृत्व में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सड़कों, हरित पट्टी और सरकारी भूमि पर किए गए करीब 200 से 250 अवैध कब्जे हटाए गए।
प्रशासन की ओर से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी और पुलिस बल के सहयोग से जेसीबी की मदद से रेहड़ी-फड़ी तथा विभिन्न प्रकार के अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जिससे आवागमन को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।
गौरतलब है कि
औद्योगिक एसोसिएशन की ओर से लंबे समय से सड़कों पर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की जा रही थी। एसोसिएशन का कहना था कि सड़कों पर अतिक्रमण के कारण वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए एचएसआईआईडीसी और प्रशासन की ओर से संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की गई।
प्रशासन ने अतिक्रमण करने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में सरकारी भूमि, सड़कों अथवा हरित पट्टी पर दोबारा किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जुर्माना लगाने तथा आवश्यकतानुसार प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के लिए औद्योगिक एसोसिएशन ने एचएसआईआईडीसी और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
ध्यान रहे कि अब औद्योगिक क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त रखने से उद्यमियों, श्रमिकों और आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा औद्योगिक गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार होगा।

Comments


Leave a Reply