20 नवम्बर को होगा सुरक्षा कर्मी के पदों की भर्ती के लिए शिविर का आयोजन
BOL PANIPAT : 18 नवम्बर। सिक्योरिटी स्किल कांउसलिंग इंडिया लिमिटेड द्वारा बेरोजगार प्रार्थियों के लिए सुरक्षा कर्मी के पदों की भर्ती के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 नवम्बर को जिला रोजगार कार्यालय कमरा नम्बर 420, चतुर्थ तल, जिला सचिवालय पानीपत में ये भर्ती होंगी जिनके लिए प्रात:10 से दोपहर 1 बजे तक का समय रखा गया है।
उन्होंने बताया कि इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास, उम्र 19 से 40 साल, लम्बाई 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 90 किलोग्राम तक हो। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा सम्बंधित दस्तावेजों, पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार पंजीकरण संख्या सहित चयन स्थल पर उक्त दिनांक व समय पर पंहुचे।

Comments