Tuesday, May 12, 2026
Newspaper and Magzine


किसी भी प्राकृतिक आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूर्व तैयारी और विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक: उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 12, 2026 Tags: , , , , ,

14 मई को होगा जिला स्तरीय बाढ़ आपदा मॉक ड्रिल अभ्यास

अधिकारियों को दिए व्यापक तैयारियों के निर्देश

13 मई को होगी समीक्षा बैठक

BOL PANIPAT , 12 मई। हरियाणा के 13 बाढ़ प्रभावित जिलों में 14 मई को राज्य स्तरीय संयुक्त बाढ़ आपदा मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। इसी कड़ी में जिले में भी बड़े स्तर पर बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया की ओर से जिले के सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
    उपायुक्त कार्यालय से जारी आदेशों के अनुसार जिले में बाढ़ आपदा की संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए दो प्रमुख स्थलों का चयन किया गया है। पहला स्थल समालखा क्षेत्र के बेहोली गांव में बनाया गया है, जहां भारी वर्षा के कारण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की इमारत का एक हिस्सा गिरने की स्थिति को दर्शाया जाएगा तथा विद्यार्थियों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। इस अभ्यास के लिए सब डिविजनल कॉम्प्लेक्स को स्टेजिंग एरिया तथा पंचायत भवन बेहोली को राहत शिविर बनाया गया है।
    दूसरा मॉक अभ्यास आईओसीएल रिफाइनरी, पानीपत क्षेत्र में आयोजित होगा, जहां भारी बारिश के चलते सीएलसी नहर में कटाव होने और रिफाइनरी क्षेत्र में जल प्रदूषण की आशंका की स्थिति बनाई जाएगी। इस दौरान अस्थायी रूप से प्लांट संचालन बंद करने और राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया जाएगा। इसके लिए ष्टढ्ढस्स्न कॉलोनी को स्टेजिंग एरिया एवं राहत शिविर के रूप में चिन्हित किया गया है। उपायुक्त डॉ. दहिया ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय, त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की क्षमता तथा आपदा प्रबंधन प्रणाली की तैयारियों को परखना है।      
  उपायुक्त ने कहा कि किसी भी प्राकृतिक आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूर्व तैयारी और विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक है। इसी संदर्भ में 13 मई को प्रात: 11 बजे जिला सचिवालय, के प्रथम तल स्थित कांफ्रेंस हॉल में समीक्षा एवं तैयारी बैठक आयोजित की जाएगी। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय पर उपस्थित होकर मॉक एक्सरसाइज की कार्ययोजना, उपयोग किए जाने वाले संसाधनों की सूची तथा भाग लेने वाली त्वरित प्रतिक्रिया टीमों (क्यूटीआर) की जानकारी साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि इस  अभ्यास में पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, बिजली निगम, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, शिक्षा विभाग, हरियाणा रोडवेज, रेडक्रॉस, फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस सहित विभिन्न विभाग सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Comments


Leave a Reply