Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


आतंकवादी हमले के विरोध में Smile Foundation Society द्वारा कैंडल मार्च एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at April 24, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में और शहीदों की याद में Smile Foundation Society द्वारा कैंडल मार्च एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में युवाओं, महिलाओं,और बुजुर्गों ने अपने हाथों में मोमबत्तियां और तिरंगा थामे शांति, एकता और बहादुरी का संदेश दिया।

इस मौके पर Smile Foundation Society की अध्यक्ष सुनीता सिवाच ने कहा:
आज की ये यात्रा सिर्फ विरोध नहीं, एक प्रण है — आतंकवाद के खिलाफ, अन्याय के खिलाफ, डर के खिलाफ। जब कोई निर्दोष जान जाती है, तो वो सिर्फ एक परिवार का दुख नहीं होता, वो पूरे समाज की पीड़ा होती है। हम सब एकजुट होकर यही संदेश देना चाहते हैं कि हर बर्बरता का जवाब इंसानियत से देंगे, हर डर का जवाब हौसले से देंगे।”
जब एक दीप जलता है, तो एक उम्मीद जागती है। आज जब इतने लोग एक साथ दीप जलाकर आगे बढ़े हैं, तो यकीन है कि यह समाज डर के अंधेरे को पीछे छोड़, एक नए उजाले की ओर बढ़ रहा है।”

मार्च के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘शांति चाहिए, आतंक नहीं’, और ‘एकता ज़िंदाबाद’ जैसे नारों ने वातावरण को जोश और श्रद्धा से भर दिया। इस यात्रा ने यह स्पष्ट किया कि हमारा समाज आतंकवाद को कभी स्वीकार नहीं करेगा और हर हाल में एकजुट होकर मानवता की रक्षा करेगा।

Smile Foundation Society सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे आगे आएं, एकता का दीप जलाएं और एक सुरक्षित, सशक्त समाज की नींव रखें।
इस अवसर पर पार्षद अजय शर्मा ,अमरजीत,विपुल धीमन, विनय मालिक ,मीनाक्षी,किरण मलिक, भावना, मंथन शर्मा,शीला देवी, दयानंद ,याशिका , दक्ष आदि का सहयोग रहा.

Comments