Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी एवं एलिम्को के मध्य हुए समझौते के तहत जिला प्रशासन की मदद से पानीपत जिले के दिव्यांगजनों को 100 मोटर चालित तिपहिया साइकिलों का वितरण किया गया।

By LALIT SHARMA , in Business SOCIAL , at March 22, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :- 22 मार्च, 2022, पानीपत जिले के दिव्यांगजनों की मदद करने हेतु इंडियन ऑयल की पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के मध्य वर्ष 2021-22 के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत हाल ही में हुए समझौते के तहत आज दिनांक 22 मार्च, 2022 को पानीपत जिले के दिव्यांगजनों को एक समारोह में 100 मोटर चालित तिपहिया साइकिलों का वितरण किया गया। समारोह आर्य पी जी कॉलेज में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्री संजय भाटिया, सांसद (लोकसभा) करनाल क्षेत्र ने श्री सुशील सारवान, भ.प्र.से.,  माननीय उपायुक्त महोदय, पानीपत, श्री राजेश कुमार सोनी  सिटी मजिस्ट्रेट, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री गोपाल चन्द्र सिकदर, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख की गरिमामयी उपस्थिति में, इन साइकिलों का वितरण 100 जरूरतमंद लोगों को किया ।  इसके अलावा पीआरपीसी से श्री वी एस रावत, उप-महाप्रबन्धक (ई एम एस), श्री विवेक शर्मा, प्रबन्धक (सीएसआर), श्री फनिंदर नायक, प्रबन्धक (सीएसआर), श्री राधाकांत शर्मा, प्रबन्धक (सीसी) तथा एलिम्को से श्री ईशमिंदर सिंह, उप-प्रबन्धक  तथा आशोक कुमार साहू, अधिकारी  तथा जिला पानीपत से अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।     

मुख्य अतिथि श्री संजय भाटिया ने अपने व्क्त्वय में इंडियन ऑयल  की पानीपत रिफाइनरी की सराहना करते हुए कहा कि रिफाइनरी शुरू से ही पानीपत के विकास तथा सौन्दर्यीकरण के साथ-साथ मानव कल्याण के क्षेत्र में अपना भरपूर योगदान दे रही है। पानीपत जिले के दिव्यांगजनों को 100 मोटर चालित तिपहिया साइकिलों का वितरण एक निहायत ही अच्छी पहल है।  साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की कि ऐसी सहयोग की भावना आगे भी जारी रहेगी। 

माननीय उपायुक्त महोदय ने पीआरपीसी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस सुविधा से दिव्यांगजनों को अपने रोजमर्रा के कार्य करने के साथ-साथ आजीविका कमाने में काफी सहायता मिलेगी।  उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि पानीपत रिफाइनरी ने सदैव न केवल पानीपत बल्कि पूरे जिले के लोगों की उन्नति के लिए भरपूर सहयोग किया है जिसके लिए पानीपत रिफाइनरी प्रबंधन का वह आभार प्रकट करते हैं ।

इस अवसर पर, श्री गोपाल चन्द्र सिकदर ने अपने संबोंधन में कहा कि पीआरपीसी इंडियन ऑयल के मूल मूल्य “संरक्षण एवं विश्वास” के तहत, आज इस नेक काम को किया है । इस निस्वार्थ सेवा के जरिए दिव्यांगजनों को आसानी से अपनी आजीविका अर्जित कर आत्मनिर्भर बनने  और साथ ही देश के समावेशी विकास के लिए उन्हे अपना योगदान देने में बहुत बड़ी सहायता मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने माननीय सांसद महोदय एवं उपायुक्त महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रिफाइनरी प्रचालन में न केवल पानीपत जिला प्रशासन बल्कि भारत एवं हरियाणा सरकार का भी भरपूर सहयोग मिलता है जिसके कारण पीआरपीसी निर्बाध रूप से दिन रात विशेषकर हरियाणा एवं राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कर रही है ।

गौरतलब है कि पीआरपीसी ने पानीपत के जरूरतमंद  दिव्यांगजनों को आज दी गई 100 मोटर चालित तिपहिया साइकिलों के लिए एलिम्को को कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत लगभग 47 (सैंतालीस लाख रूपये मात्र) प्रदान किए हैं।

Comments