Thursday, March 12, 2026
Newspaper and Magzine


एलेवेटर पिच में रुचि और आरती ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 23, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पाईट कॉलेज , समालखा, के प्रबंधन अध्ययन विभाग ने दो दिवसीय ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रबंधन उत्सव, प्रबंधन मानिआ – 2022 का आयोजन किया गया । इस आयोजन में तीन प्रतियोगिताएं शामिल थी ,बिजनेस प्लान प्रतियोगिता, केस स्टडी प्रतियोगिता, और एलिवेटर पिच। मेंबर सेक्रेटरी सुरेश तायल, वाईस चेयरमैन राकेश तायल,निदेशक डॉ शक्ति कुमार ने कार्यक्रम का उद्धघाटन किया |

सुरेश तायल ने व्यापार जगत में हो रहे परिवर्तनों पर प्रकाश डाला और अपने 40 वर्षों के औद्योगिक अनुभव को विधार्थियों के बीच साँझा किया । राकेश तायल ने अर्थव्यवस्था के समग्र विकास के लिए युवाओं के उद्यमशीलता उन्मुखीकरण की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. शक्ति कुमार ने माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत की एक पहल को सफल बनाने में स्टार्ट-अप के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में यूनाइटेड नेशंस टेक्नोलॉजी इनोवेशन लैब्स से अतिथि राजीव गुलाटी भी विद्यार्थियों के साथ जुड़े | प्रतिभागियों को अपने संबोधन में, उन्होंने उन्हें इस बात की जानकारी दी कि तेजी से बदलते कारोबारी माहौल के संबंध में एक बिज़नेस प्लान कैसे विकसित किया जा सकता है। इस आयोजन में 50 से अधिक कॉलेज की 180 टीम्स में 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया। राजीव गुलाटी, डॉ अखिलेश मिश्रा, परीक्षित वैद, डॉ राधा गर्ग, डॉ सौरभ गर्ग, अमित सिंगला और मनोज कुमार चौधरी ने प्रतियोगिताओं में अपनी जजमेंट दी । बिजनेस प्लान प्रतियोगिता में आई आई ऍफ़ टी , दिल्ली की टीम फलेब्र ने जीत हासिल की, जबकि आई आई टी खड़गपुर की अरण्यानी दूसरे स्थान पर रही। एलेवेटर पिच में, पाईट रुचि और आरती ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। केस स्टडी प्रतियोगिता में एमिटी यूनिवर्सिटी के ऋषभ सचान और खुशी गुप्ता की टीम ने पहला और पाईट की रुचि, कमल और याशिका की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में मैनेजमेंट द्वारा विजेताओं को कैश प्राइज और सर्टिफिकेट दिए गए |

डॉ. अखिलेश मिश्रा, विभागाध्यक्ष , मैनेजमेंट विभाग ने सभी विजेताओं को बधाई दी और अपने सभी शिक्षकों का कार्यक्रम के सफल समापन के लिए आभार प्रकट किया |

Comments