Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 11, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 सितंबर 2025, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बबैल रोड के नजदीक गंदा नाला की पटरी पर एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बाबरपुर निवासी चिराग के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर बबैल रोड के नजदीक गंदा नाला की पटड़ी पर घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान बाबरपुर निवासी चिराग पुत्र विनोद के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक 4 सितंबर को पुराना औद्योगिक क्षेत्र से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में लख्मी कॉलोनी निवासी महिला पिंकी पत्नी सोनू की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी चिराग को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments