फैक्ट्री में घुसकर मारपीट करने व धमकी देने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 11 जनवरी 2023, बापौली रोड पर फैक्ट्री में घुसकर फैक्ट्री मालिक से मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना चांदनी बाग पुलिस ने मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान पंकज व प्रमोद पुत्र शिवकुमार निवासी सेक्टर 24, मोहित पुत्र सुशील निवासी सेक्टर 25 व रमाकांत पुत्र पूर्ण निवासी शिव नगर पानीपत के रूप में हुई।
चांदनी बाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि थाना चांदनी बाग में सेक्टर 12 निवासी संजय पुत्र किशन ने शिकायत देकर बताया था कि उसकी बापौली रोड पर फैक्ट्री है। एक जनवरी को करीब 12:15 बजे वह फैक्ट्री के ऑफिस में बैठकर काम कर रहा था। तभी साथ वाली फैक्ट्री के शिवकुमार, प्रमोद, पंकज,सुशील, मोहित ने 8/10 अन्य युवकों के साथ ऑफिस में घुसकर उसके साथ मारपीट की। आरोपी पंकज ने एक लोहे की राड से पेट पर वार किया। आरोपियों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना चांदनी बांग में संजय की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच करते हुए आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी पंकज व प्रमोद पुत्र शिवकुमार निवासी सेक्टर 24, मोहित पुत्र सुशील निवासी सेक्टर 25 व रमाकांत पुत्र पूर्ण निवासी शिव नगर पानीपत को गिरफ्तार कर उनके कब्जे वारदात में प्रयोग की एक लोहे की पाइप बरामद की। वारदात में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments