Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


जिला पुलिस द्रारा मनाया गया पुलिस उपस्थिति दिवस.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 16, 2023 Tags: , , , , ,

सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधकों व चौकी इंचार्जों ने टीम के साथ सार्वजनिक स्थानों सहित, बाजार व कॉलोनियों में की पैदल गश्त.

BOL PANIPAT : 16 फरवरी 2023, पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल सतेंद्र गुप्ता के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार जिला पानीपत पुलिस ने वीरवार को पुलिस उपस्थिति दिवस मनाया। जिला के सभी पर्यवेक्षण अधिकारीयों, थाना प्रबंधकों व चौकी इंचार्जों ने अपने-अपने क्षेत्रों में साय 5:30 बजे से 7:30 बजे तक पैदल गश्त निकाली। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की ओर से गश्त की गई। इसके तहत मुख्य मार्गों, गलियों, बाजारों व अन्य भीड़-भाड़ वाले महत्तवपूर्ण स्थानों पर पुलिस की पैदल गश्त टीमें निकली।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि आमजन में सुरक्षा की भावना व पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने के लिए जिला पुलिस अधिकारियों व जवानों द्वारा वीरवार को साय के समय पैदल गश्त निकाली गई। सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए थे। साय के समय बाजारों सहित सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ अधिक होने के कारण आपराधिक प्रवृत्ति के लोग इसका फायदा उठाकर अपराधिक वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने व आमजन को सुरक्षित माहौल देने के उद्देश्य से पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा गश्त के दौरान मिलें संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर गहनता से जांच की गई।

पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल सतेंद्र गुप्ता के आदेशानुसार वीरवार को जिला पानीपत में चलाए गए “पुलिस उपस्थिति दिवस” के तहत पानीपत पुलिस के सभी पुलिस अधिकारियों व जवानों द्वारा पैदल गश्त कर आमजन के बीच उपस्थिति दर्ज कराई गई है। पुलिस की उपस्थिति से आजमन अपने आपको सुरक्षित महसुस करते हैं। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस द्वारा सुरक्षा व कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। पीसीआर/राइडर निरंतर गश्त कर रही है। सभी थाना प्रबंधक, सीआईए प्रभारी व चौकी इंचार्ज अपने-2 अधिकार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। आमजन से अनुरोध है कि सतर्क रहकर अपने आसपास के क्षेत्र में रहने वाले किसी भी प्रकार के संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस को देकर सुरक्षा व कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में जिला पुलिस का सहयोग करें।  

Comments