विद्यार्थियों के लिए ” वाद-विवाद प्रतियोगिता “का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ” वाद-विवाद प्रतियोगिता “का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “क्या ई-शिक्षण कक्षा-शिक्षण को प्रतिस्थापित कर सकता है” था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने किया |
उन्होंने बच्चों के इस प्रदर्शन की सराहना की तथा उन्हें अपना आशीर्वाद दिया ।वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर सुनित शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं तथा उन्हें भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में कामयाब होने में सहायक हैं |
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रितिका ,द्वितीय स्थान गरिमा एवं छत्रराज तथा तीसरा स्थान गौरव एवं यतन असीजा ने प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता का कुशल संचालन प्रोफेसर विनीता रिहानी ने किया।

Comments