Wednesday, September 16, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए लोगो डिजाइनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 7, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग द्वारा बीकॉम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए लोगो डिजाइनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके मुख्य विषय “व्यवसाय और  बैंक” रहे। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।‌ कॉलेज प्राचार्या डॉ शशि प्रभा मलिक ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के शैक्षणिक सुधार के साथ-साथ बौद्धिक विकास भी होता है और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा ने भी विद्यार्थियों का प्रोत्साहन बढ़ाया और उन्हें इसी तरह जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मेंटर्स माधवी एवं हिमानी नारंग ने कहा कि लोगो डिजाइनिंग जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों की सोच को क्रिएटिव बनाती है और बच्चों की सोचने और समझने की शक्ति को मजबूत करती है जिसकी मदद से बच्चे प्रोफेशनल लोगो डिजाइनर बन सकते हैं और अपना करियर बना सकते हैं। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर साहिद रहे। द्वितीय स्थान पर साधना रही। तृतीय स्थान पर खुशी रही। सांत्वना पुरस्कार अक्शा और खुशी जैसवाल को दिया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन बीकॉम द्वितीय वर्ष की मेंटर्स माधवी एवं हिमानी नारंग द्वारा किया गया।

Comments