Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.महाविद्यालय में दिवाली पर्व के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ  का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 10, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. महाविद्यालय, पानीपत में संस्कारशाला क्लब एवं संस्कृत विभाग  के द्वारा के द्वारा दिवाली पर्व के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ  का आयोजन किया गया | संस्कृत विभाग की सहायक प्रोफ़ेसर प्रो. अंजली  ने पूरी विधि विधान के साथ इस हवन का शुभारम्भ मंत्रो उच्चारण के द्वारा किया | प्राचार्य डॉ अजय गर्ग जी ने बताया की कॉलेज प्रबंधन की  हमेशा से ये ही कोशिश रही है कि हम हमारे विद्यार्थियों को बुनियादी शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान भी दिलवाया जाए और हवन अथवा यज्ञ हिंदू धर्म में शुद्धीकरण का एक कर्मकांड है, हवन कुंड में अग्नि प्रज्वलित करने के पश्चात इस पवित्र अग्नि में फल, शहद, घी, नारियल, अन्न इत्यादि पदार्थों की आहुति प्रमुख होती है |शारीरिक शिक्षा  विभाग के सहायक प्रोफेसर  प्रो.राजेश कुमार   यजमान रहे  | आज के यज्ञ मी बी.सी.ए प्रथम वर्ष की लगभग 40 छात्राओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई | संस्कारशाला क्लब के संयोजक  प्रो. अश्वनी गुप्ता ने बताया की हवन से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इससे सुख-समृद्धि और कामयाबी के द्वार अपने आप खुलने लगते हैं और मन को आत्मिक शांति मिलती है | डॉ अजय कुमार गर्ग जी ने संस्कारशाला क्लब की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी|  प्रो.राजेश कुमार  ने बताया कि हवन से वातावरण शुद्ध होता है और बैक्टीरिया खत्म होते हैं, सनातन धर्म में हवन का विशेष महत्व होता है, घर की पवित्रता बनाए रखने के लिए तथा सकारात्मक शक्ति का संचार करने के लिए लोग अपने घरों में हवन करवाते हैं। हवन के उपरांत सभी उपस्थित जनों को प्रसाद वितरित किया गया |  आज के हवन को सफल बनाने के लिए डॉ चेतना नरूला , डॉ मोनिका , प्रो खुशबू, प्रो स्वाति पूनिया, प्रो अंजलि गुप्ता, प्रो विनय भारती , प्रो साक्षी ,प्रो मोहित कुमार , श्री टिंकू और श्री ललित कुमार  का ख़ास योगदान रहा  |

Comments