Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जाटल रोड पर पार्क के पास से नशा तस्कर को गिरफ्तार किया. 4 किलो गांजा बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 14, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 14 अप्रैल: सीआईए थ्री पुलिस ने जाटल रोड पर फ्लाई ओवर पुल के नजदीक स्थित पार्क के पास एक युवक को 4 किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान किशनपुरा निवासी जुगनू उर्फ मोटा के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम सोमवार शाम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गोहाना मोड़ पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि किशनपुरा निवासी जुगनू उर्फ मोटा मादक पदार्थ बेचने का अवैध काम करता है। जुगनू मादक पदार्थ लेकर बेचने के लिए जाटल रोड फ्लाई ओवर पूल के नजदीक अटल पार्क के सामने खड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर पार्क के पास खड़े युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान जुगनू उर्फ मोटा पुत्र मोहन लाल निवासी किशनपुरा के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ ध्रुव गोस्वामी की मौजूदगी में तलाशी ली तो युवक के पास प्लास्टिक पोलिथीन से गाजा (नशीला पदार्थ) बरामद हुई। बरामद गांजा का वजन करने पर 4  किलो पाया गया।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से मौटे पैसे कमाने के लिए उक्त गांजा उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक युवक से कम कीमत पर खरीद कर लाया था। सोमवार शाम को वह गांजा लेकर बेचने के लिए जाटल रोड पर पार्क के पास ग्राहक की फिराक में आया था। आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाउन में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। 

Comments


Leave a Reply