महिला की हत्या के आरोपी से रिमांड के दौरान वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
BOL PANIPAT : 30 जून 2025, गंगाराम कॉलोनी में किराए पर रह रही यूपी के फिरोजाबाद जिले के केलई गांव निवासी महिला ऊषा 40 की हत्या के आरोपी महेंद्रपाल से पुलिस ने रिमांड के दौरान वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया।
उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार सैनी ने सोमवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप की टीम ने महिला ऊषा की हत्या कि वारदात का पर्दाफास कर शनिवार शाम को यूपी के बदायू जिले के अमरदई गांव निवासी आरोपी महेंद्र पाल को रिफाइनरी पूल के पास से गिरफ्तार किया था। प्रांरभिक पूछताछ में आरोपी ने महिला ऊषा की चाकू से गला रेतकर हत्या करने बारे स्वीकारा था। पुलिस ने रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की।
रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह करीब डेढ़ साल पहले गांव से पानीपत आया था। उसी के गांव का अशोक पत्नी ऊषा के साथ काफी साल से पानीपत में रह रहा था। तब अशोक ने ही उसको किराये पर कमरा दिलाया था। कुछ महिने बाद अशोक की मौत हो गई तो वह और अशोक की पत्नी उषा एक साथ गंगाराम कॉलोनी में किराए के कमरे में रहने लगे। वह पेंट का काम करता है।
इसी बीच वह उषा पर शक करने लगा की वह किसी और युवक से बात करती है। इसको लेकर उसकी और उषा की कहासुनी भी होती थी। जिसकी रंजिश रखते हुए उसने 26 जून की रात कमरे पर उषा का चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में पुलिस पकड़ से बचने के लिए फरार हो गया था।
उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी महेंद्र पाल के कब्ज से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर सोमवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
यह है मामला
27 जून को सुबह गंगाराम कॉलोनी में किराए के कमरे में यूपी निवासी महिला ऊषा का शव मिला था। मकान मालिक काबडी गांव निवासी सलिंद्र ने थाना पुराना औद्योगिक में शिकायत देकर हत्या का अभियोग दर्ज कराया था।
सालिंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने गंगाराम कॉलोनी पीपल वाली गली में मकान बनाकर कमरे किराए पर दिए हुए हैं। कमरा नंबर 25 में करीब डेढ़ माह से उषा देवी किराए पर रह रही थी। उसके साथ यूपी के शहजानपुर के रामपुरा का महेंद्र पाल नाम का युवक भी रहता था। दोनों की आपस में अक्सर कहासुनी होती रहती थी। 27 जून को सुबह वह मकान पर आया तो बाहर एक साड़ी बंधी हुई थी। कमरा नंबर 25 में गया तो उषा का शव पड़ा था। पास में खून बिखरा था। महेंद्र पाल कमरे पर नहीं था उसे शक है कि महेंद्र पाल ने तेज हथियार से उषा की हत्या की है।
पुलिस ने महिला का शव सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया था। शनिवार को परिजन पानीपत पहुंचे। शव की शिनाख्त पश्चात पोस्टमार्टम करवा जनसेवा दल की मदद से मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था, और आरोपी धरपकड़ शुरू कर दी थी। मामले की जांच व आरोपी की धरपकड़ की जिम्मेदारी सीआईए वन पुलिस टीम को सौंपी थी।

Comments