बबैल से बराना रोड पर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया. 31.25ग्राम हेरोइन बरामद.
BOL PANIPAT, 16 अप्रैल : एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने बबैल से बराना रोड पर एक युवक को 31.25ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान करनाल विकास कॉलोनी निवासी रिंकू के रूप में हुई है।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम बुधवार देर शाम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान बबैल गांव में अड्डे पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि करनाल निवासी एक युवक मादक पदार्थ लेकर बेचने के लिए बाइक पर बराना गांव से बबैल गांव की तरफ आ रहा है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम तुरंत बबैल से बराना रोड पर पहुंची। कुछ देर पश्चात बराना गांव की और से एक युवक प्लसर बाइक पर आते हुए दिखाई दिया। युवक ने पुलिस टीम को देखकर बाइक को वापिस मोड़कर भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान रिंकू पुत्र कृष्ण निवासी विकास कॉलोनी करनाल के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ योगेंद्र मान की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई लोवर की जेब से पोलिथीन में पैक हेरोइन (नशीला पदार्थ) बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 31.25ग्राम पाया गया।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से मौटे पैसे कमाने के लिए 5/6 दिन पहले पंजाब के लुधियाना में एक युवक से 50 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीद कर लाया था। उसने कुछ हेरोइन राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दी। बुधवार को वह बची 31.25ग्राम हेरोइन को लेकर बेचने के लिए बबैल बराना रोड पर ग्राहक की फिराक में आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments