Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


ट्राली चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्य काबू ,चोरीशुदा ट्राली व वारदात में प्रयोग किया ट्रैक्टर बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 20, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 फरवरी 2022, ट्राली चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्य काबू ,चोरीशुदा ट्राली व वारदात में प्रयोग किया ट्रैक्टर बरामद। सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया की शनिवार को सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के तीन युवक आयशर ट्रैक्टर के पिछे ट्राली जोड़कर सनौली रोड से होते हुए यूपी की तरफ जा रहे है। युवको के पास उक्त ट्राली चोरी की होने की संभावना है।

पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे ट्रैक्टर सवार तीनो युवकों को काबू कर शक के आधार पर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियों ने उक्त ट्राली 12/13 फरवरी की रात नांगल खेड़ी में खेतो से चोरी करने बारे स्वीकारा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरमान उर्फ विक्की पुत्र राजबीर निवासी पुगथला हाल भगत सिहं कालोनी सोनीपत, साजिद उर्फ सोनू पुत्र बेद निवासी माच्छरी हाल मयूर विहार सोनीपत व अजय उर्फ अज्जू पुत्र रणबीर निवासी बडवासणी सोनीपत के रुप में हुई।

चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सैक्टर-29 में जितेन्द्र पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी नांगल खेड़ी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। जितेन्द्र ने थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने करीब एक महीने से अपनी टैक्टर की ट्राली को गांव के साथ लगते मेजर के खेत में खड़ी की हुई थी। 13 फरवरी को खेत में जाकर देखा तो ट्राली नही मिली। अज्ञात चोर ट्राली को चोरी करके ले गए।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की उक्त ट्राली व वारदात में प्रयोग किया ट्रैक्टर बरामद कर तीनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments