नशा तस्कर को 220 ग्राम चरस के साथ काबू किया. बेचने की फिराक में घूम रहा था.
BOL PANIPAT , 10 फरवरी : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में पानीपत पुलिस ने नशा तस्करी पर कड़ा प्रहार करते हुए सोमवार शाम को मनाना फ्लाई ओवर अंडर पास के नजदीक एक नशा तस्कर को 220 ग्राम चरस के साथ काबू किया। आरोपी की पहचान सुताना गांव निवासी मनीष के रूप में हुई है। आरोपी को पानीपत पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने गिरफ्तार किया है।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि सोमवार शाम को उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सुताना गांव निवासी मनीष मनाना फ्लाई ओवर अंडर पास के नजदीक मादक पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी को देखते ही सामने खड़ा युवक एकदम से तेज कदमों से चलने लगा।
पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर युवक को काबू कर पूछताछ की उसने अपनी पहचान मनीष पुत्र बलबीर निवासी सुताना के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियामानुसार डूयटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ सतपाल सिंह की मौजूदगी में मनीष की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई लोयर की जेब से पोलोथीन के अंदर चरस (नशीला पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद चरस का वजन करने पर 220 ग्राम पाया गया।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए 3/4 दिन पहले यूपी के शामली में बाईपास पर मिले एक युवक से 300 ग्राम चरस कम कीमत पर खरीदकर लाया था। जिसमें से उसने कुछ चरस राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दी। सोमवार को बची 220 ग्राम चरस को लेकर आरोपी समालखा क्षेत्र में बेचने के लिए आया था, और मनाना फ्लाई ओवर अंडर पास के नजदीक ग्राहक की फिराक में घूम रहा था।
पुलिस ने आरोपी के मनीष के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी के नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments