Monday, June 8, 2026
Newspaper and Magzine


दुकान में अवैध रूप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार. 62 बोतल देसी शराब व 32 बोतल बीयर बरामद. 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 7, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 07 जून : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में पानीपत पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी सहित अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम ने सिवाह गांव में दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को बड़ी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सिवाह गांव निवासी कृष्ण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध 62 बोतल देसी शराब व 32 बोतल बीयर जब्त की।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि शनिवार शाम को थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान सिवाह बस अड्डे के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की सरकारी स्कूल के पास दुकान में एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी तो दुकान के अंदर एक युवक खड़ा मिला। दुकान में काउंटर के अंदर रखी दो पेट्टियों से बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब व बीयर की बोतलें मिली। गिनती करने पर 24 अध्धे, 200 पव्वे देशी शराब व 32 बीयर की बोतले पाई गई। पुलिस टीम ने युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान कृष्ण पुत्र रणधीर निवासी सिवाह के रूप में बताई। शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। मौके से बरामद अवैध शराब व बीयर की बोतलें जब्त कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एक्साईज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी कृष्ण को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments


Leave a Reply