9.38 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार. निशानदेही पर सप्लायर भी काबू . दोनों को भेजा जेल.
BOL PANIPAT , 02 जून : एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने गांव जलालपुर द्वितीय से पत्थरगढ़ जाने वाली सड़क पर टी प्वाइंट के नजदीक एक नशा तस्कर को 9.38 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर नशा सप्लायर को भी गिरफ्तार किया।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि रविवार रात को उनकी टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गढ़ी बेसिक गांव में अड्डा पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की बाइक सवार एक युवक गांव जलालपुर द्वितीय से पत्थर गढ़ जाने वाली सड़क पर टी प्वाइंट के नजदीक बाग के पास नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। सामने खड़ा युवक पुलिस टीम को देखकर बाइक को छोड़कर पैदल पत्थरगढ़ गांव की और भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान उस्मान पुत्र अफसर अली निवासी रानी महल काबूली बाग कॉलोनी हाल बबैल रोड मनमोहन नगर के रूप में बताई। पुलिस टीम ने ड्यूटी मेजिस्ट्रेट एईटीओ विकास कुमार भारद्वाज की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई जींस पेंट की जेब से पोलोथिन में पैक हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 9.38 ग्राम पाया गया। पुलिस ने थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया वह नशा करने का आदी है। शार्टकट तरिके से पैसे कमाने और अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए उसने एक दिन पहले कुटानी रोड काबुली बाग कॉलोनी निवासी शाहिद से 15 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीदी थी। जिसमें से उसने कुछ हेरोइन स्वयं नंशा करने में खर्च कर दी और कुछ राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दी। और रविवार को बची हेरोइन को बेचने के लिए गांव जलालपुर द्वितीय से पत्थर गढ़ जाने वाली सड़क पर ग्राहक की फिराक में आया था।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को आरोपी उस्मान को माननीय न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी की निशानदेही पर नशा सप्लायर शाहिद को सनौली बाइपास पर कुराड़ के नजदीक सत्संग भवन के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी शाहिद ने आरोपी उस्मान को 1 हजार रूपए प्रति ग्राम के हिसाब 15 ग्राम हेरोइन बेचना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने बताया उसने हेरोइन बेचकर हासिल की नकदी खर्च कर दी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी उस्मान को रिमांड अवधी पूरी होने पर व आरोपी शाहिद को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments