Sunday, September 20, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 9, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 9 नवम्बर 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने समालखा अनाज मंडी गेट पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रोहित उर्फ बबलू निवासी दालमवाला जीन्द हाल किरायेदार हनुमान कॉलोनी समालखा के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत शुक्रवार को सीआईए थ्री की एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान समालखा में अनाज मंडी के गेट नंबर 2 के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान अनाज मंडी से एक संदिग्ध किस्म का युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रोहित उर्फ बबलू पुत्र फुल कुमार निवासी दालमवाला जीन्द हाल किरायेदार हनुमान कॉलोनी समालखा के रूप में बताई।
युवक की तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। देसी पिस्तौल का लाइसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया गांव में उनके परिवार की दूसरे पक्ष के साथ पुरानी रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते आरोपी ने उक्त देशी पिस्तौल देहरादून में मिले प्रवीन उर्फ पोपट नाम के युवक के माध्यम से यूपी के मुजफ्फरनगर से एक महीना पहले 6 हजार रूपये में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा।
असला सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी रोहित उर्फ बबलू को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments