Sunday, June 28, 2026
Newspaper and Magzine


घुमन्तु जातियों के व्यक्तियों/समुदायों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने हेतु लगाया गया मेला.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 28, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 28 सितम्बर। वीरवार 28 सितम्बर को खण्ड स्तर/जिला स्तर पर घुमन्तु जातियों के व्यक्तियों/समुदायों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने हेतु मेला लगाया गया।
जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन मेलों में घुमन्तु जाति के लोगों के आधारकार्ड, परिवार पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राशनकार्ड, वोटरकार्ड, वृद्घ सम्मान भत्ता पैंशन, जन्म प्रमाण पत्र आदि बनाए गए। इन मेलों में घुमन्तु जाति के करीब 100 व्यक्तियों ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से ये मेले घुमन्तु जातियों के पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं की सुविधाएं देने के लिए लगाए गए हैं। इस तरह के मेले भविष्य में खण्ड स्तर पर और भी लगाए जाएंगे ताकि वंचित लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सकें।

Comments