एम.ए.अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी. (पीजी) कॉलेज, पानीपत के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा एम.ए. अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आई.बी.एल. स्कूल के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह, उप-प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक तथा राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. किरण मदान, डॉ.सुनित शर्मा एवं सहायक प्रो. खुशबू सहित अन्य सभी आदरणीय प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई।
आई.बी.एल. स्कूल के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि कॉलेज के ये वर्ष विद्यार्थियों के जीवन के सबसे महत्वपूर्ण और यादगार क्षण होते हैं। यहाँ से विदा लेते समय वे न केवल डिग्री लेकर जा रहे हैं, बल्कि अनुभव, मित्रता और जीवन के अनमोल पाठ भी साथ ले जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, ईमानदारी और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विदाई केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक नए जीवन चरण की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में प्राप्त शिक्षा, अनुशासन और संस्कार विद्यार्थियों के भविष्य की मजबूत नींव बनते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और जीवन में निरंतर सीखते रहने का संदेश दिया।
विभागाध्यक्षा डॉ. किरण मदान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह विदाई एक अंत नहीं, बल्कि नए अवसरों की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि राजनीति विज्ञान का अध्ययन विद्यार्थियों को समाज, शासन और नीतियों की गहराई से समझ प्रदान करता है, जो उन्हें एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने में सहायक होता है। अंत में उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया,
जिसमें एम.ए. अंतिम वर्ष से अमरजीत को मिस्टर फेयरवेल, हर्षिता को मिस फेयरवेल, भरत को मिस्टर पर्सनेलिटी और प्रियांशी को मिस पर्सनेलिटी का खिताब मिला।
महाविद्यालय से डॉ पूनम मदान, डॉ. सुनीता ढांडा, डॉ. राजेश कुमार एवं सहायक प्रो. अंजलि गुप्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे |
विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, कविता पाठ और फैशन वॉक जैसी आकर्षक प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में भावुक क्षण भी देखने को मिले, जब विद्यार्थियों ने अपने कॉलेज जीवन के अनुभव साझा किए।
मंच संचालन एम.ए. प्रथम वर्ष के विद्यार्थी शिवानी, मनीष, पूर्वा और शालू द्वारा किया गया।,जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण और सुचारू रूप से आगे बढ़ाया। राजनीति विज्ञान विभाग से सहायक प्रो. खुशबू, राहुल कुमार, पूजा तथा कुलदीप शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस आयोजन ने विद्यार्थियों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत किया तथा उन्हें जीवन के नए सफर के लिए प्रेरित किया।

Comments