Tuesday, May 12, 2026
Newspaper and Magzine


माउंट आबू स्कूल पानीपत के विद्यार्थियों ने आई.बी.(पी.जी.)महाविद्यालय के इतिहास विभाग के संग्रहालय का भ्रमण किया 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 17, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर माउंट आबू स्कूल,पानीपत के विद्यार्थियों ने आई. बी.(पी.जी.)महाविद्यालय के इतिहास विभाग के संग्रहालय का भ्रमण किया | इतिहास विभागध्यक्ष डॉ.रामेश्वर दास ने विद्यार्थियों को संग्रहालय दर्शन करवाया |उन्होने हड़प्पा कालीन पुरावशेषों,प्राचीन मुद्राओं,ऐतिहासिक स्थलों एवम् हरियाणा के लोकजीवन व संस्कृति आदि पर बच्चों के साथ विस्तृत चर्चा की |

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें संग्रहालय भ्रमण के महत्व के बारे में बताया|उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में अपने इतिहास व संस्कृति के प्रति रुचि जागृत होती है |पुरावशेषों का अवलोकन करते हुए बच्चों की जिज्ञासा एवं उत्सुकता उनके सवालों में दिखाई दी |उन्होंने लोकजीवन से जुड़ी परंपरागत की बनावट एवं प्रयोग के प्रति विशेष रुचि दिखाई |इस अवसर पर माउंट आबू स्कूल के शिक्षकों दीपांशु,  दर्शन सिंह, महिमा तथा नीरज ने महाविद्यालय का आभार प्रकट किया | महाविद्यालय के प्राध्यापकों डॉ.किरण मदान,डॉ. नरवीर, खुशबू, डॉ. निर्मला, सोनिया वर्मा ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की |

Comments