विद्यार्थियों के लिए जॉर्ज ऑरवेल द्वारा रचित एनिमल फॉर्म विषय पर फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
BOL PANIPAT : आईबी पीजी कॉलेज में बी ए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए जॉर्ज ऑरवेल द्वारा रचित एनिमल फॉर्म विषय पर फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने फिल्म के माध्यम से अपने पाठ्यक्रम पर आधारित विषय एनिमल फॉर्म के बारे में जानकारी अर्जित की। यह कार्यक्रम कॉलेज के छात्र व छात्राओं के लिए दो दिन तक आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ शशि प्रभा मलिक ने कहा कि ऑडियो विज़ुअल एड्स शिक्षा की वह शिक्षण पद्धति है जिसमें ऑडियो और विज़ुअल का उपयोग सीखने के तरीके के रूप में किया जाता है। ये एड्स छात्रों को दृश्य और श्रवण दोनों माध्यमों से सीखने की अनुमति देते हैं, जिससे अवधारणाएं अधिक आसानी से समझ में आती हैं और लंबे समय तक याद रहती हैं। विभाग अध्यक्ष डॉ. नीलम ने कहा कि मनोरंजन के द्वारा पाठ्यक्रम आधारित ज्ञान प्राप्त करने का यह एक बेहतरीन माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम साहित्य को किताबों के अलावा ऑडियो व विजुअल माध्यम से देखते व सुनते हैं तो उसे विषय में हम पारंगत हो जाते हैं। अंग्रेजी विभाग समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियां करवाता रहता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को ऑडियो विजुअल ऐड्स के माध्यम से रुचिकर बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन राहुल द्वारा किया गया। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग से डॉ. निधि, डॉ. स्वाती पुनिया, डॉ. नेहा पूनिया, प्रिया, रेखा शर्मा, रेशु और दीप्ति शर्मा भी मौजूद रहे।

Comments