स्लोगन के द्वारा दिया सामाजिक संदेश
BOL PANIPAT
काटते जंगल बसा बस्तियां, तुम ले रहे हो मजा।
वन्य प्राणी और पशु पक्षी भोग रहे हैं कैसी सजा।।
वो घटाए, वो फुहारे, वो छनक भूल गए।
बच्चे बारिश में नहाने की ललक भूल गए।
घट रही ओस, घास पर चलना भूल गए।
बाग के फूल भी अब महक देना भूल गए।।
पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने वह प्रकृति से प्रेम करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल पानीपत के जूनियर विंग की कक्षाएं तीसरी से पांचवी की छात्राओं ने अत्यंत प्रेरक स्लोगन रचित करते हुए समाज को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। स्लोगन बनाओ प्रतियोगिता के विभिन्न विषय थे जैसे देश भक्ति, बेटी बचाओ, स्वच्छता, पर्यावरण गुहार, पृथ्वी बचाओ पेड़ बचाओ आदि। छात्राओं ने अपने स्लोगनों का प्रदर्शन एक रैली के माध्यम से किया व सारे विद्यालय में जागरूकता फैलाई।
इस अवसर पर छात्राओं ने यह शपथ भी ली कि वे वातावरण की सुरक्षा व बचाव के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। प्लास्टिक को सदा के लिए ना कहेंगे।
प्रधानाचार्य मीनाक्षी अरोड़ा व प्रधानाचार्य अनुभा गुप्ता ने प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बाल्यकाल से ही बच्चों को अच्छी आदतें डाल कर डाल दी जाए तो सारा जीवन सुधर जाता है। जूनियर विंग के प्रभारी रितु गोयल ने समझाया की सोशल मीडिया मोबाइल फोन से दूरी बनाकर हमें प्रकृति के प्रति करीब आना चाहिए जो कि एक बेहतरीन अध्यापक है। इस अवसर पर अध्यापिका मनीषा, ममता, मीनाक्षी, सोनम, वीनू, रितु, अनीता, शालिनी, कल्पना ने भरपूर सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Comments