सीनियर्स के लिए गुडलक पार्टी का आयोजन.
BOL PANIPAT : स्थानीय जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए गुड लक पार्टी का आयोजन किया गया । जूनियर्स ने सीनियर्स को पुष्प भेंट करके और उन्हें तिलक लगाकर उनका हार्दिक स्वागत किया । तत्पश्चात छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । जूनियर्स ने सीनियर्स को समर्पित गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी । सीनियर्स ने भी अध्यापकों के प्रति प्रेम और भावनाओं को व्यक्त किया । टंग ट्विस्टर, म्यूजिकल चेयर, आदि विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया गया । विद्यार्थियों की प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया ।
मिस्टर फेयरवेल का खिताब दीक्षांत को और मिस फेयरवेल का खिताब शिवानी को दिया गया । मिस्टर डायनेमिक माणिक और मिस ब्यूटी विद ब्रेन वानी, मिस्टर चार्मिंग – अभिमन्यु, मिस चार्मिंग – एंजेलिका, मिस डेलीगेट – पलकिन, मिस्टर इनोसेंट – गौरव, मिस्टर हैंडसम –प्रिंसकादियानको चुना गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्याऋतु सिंह ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सही लक्ष्य का निर्धारण करके परिश्रम करने वालों को अवश्य सफलता मिलती है । उन्होंने बच्चों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया । डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार होने चाहिए क्योंकि अच्छे संस्कार लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनिवार्य है । चेयरमैन अतुल जैन ने भी बच्चों को सुनहरे भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया और कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कार देने और सत्य चरित्र निर्माण के लिए सदैव प्रयासरत है । इस मौके पर प्रबंधन समिति के सदस्य मधु अग्रवाल, कमल किशोर और अध्यापिकाएं सुमिता, सोनिया, मीना, सुमित्रा भी उपस्थित रही ।मंच संचालन संभव और नीलाक्षी ने किया।

Comments