Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


जानलेवा हमला करने का चौथा आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त रॉड बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 9, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 09 मार्च 2026: थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस ने विकास नगर में बेटे व दंपत्ति से मारपीट व जांनलेवा हमला करने के चौथे आरोपी को रविवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव मुश्कीपुर सहारनपुर यूपी हाल विकास नगर निवासी जयवीर के रूप में हुई है।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने तीन साथी आरोपियों गांव सालवन करनाल हाल विकास नगर निवासी राजू, शत्रुघन उर्फ दीपक और देवीपुरा गोहाना हाल विकास नगर निवासी अमन के साथ मिलकर जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी जयवीर के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके तीन आरोपियों राजू, शत्रुघन उर्फ दीपक व अमन को माननीय न्यायालय में पेश कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है।

यह है मामला
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में विकास नगर निवासी आशा पत्नी रोहताश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 20 अक्तूबर 2025 की रात करीब 10:30 बजे घर के बाहर गली में कई लड़के खड़े होकर गाली गलौच कर रहे थे। बेटे सन्नी ने लड़कों को गाली गलौच करने से रोका तो जयबीर, दीपक, अमन, गीता व सालवन निवासी राजू ने सन्नी के साथ मारपीट कर दी। यह देख वह पति रोहताश के साथ बेटे को छुड़ाने लगी तो जयबीर ने पति रोहताश के सिर पर लोहे की रॉड मारी। गीता ने उसको चुन्नी से खिचकर गिरा दिया और जयबीर ने रॉड मारी। सभी आरोपियों ने मिलकर उसके पति रोहताश, बेटे सन्नी व उसको रॉड, डंडे व लात घूस्से से चोट मारी। बेटा सन्नी उन्हें उठाकर ले जाने लगा तो आरोपियों ने रास्ता रोककर धमकी दी आज तुम्हें जांन से मारेंगे। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आशा की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments