पानीपत पुलिस लाइन में लगाया गया मुफ्त हेल्थ चेकअप कैंप, करीब 80 पुलिसकर्मियो ने कराई स्वास्थ्य जांच
BOL PANIPAT , 22 अप्रैल : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस लाइन में बुधवार को द किडनी हॉस्पिटल व पानीपत सिविल अस्पताल के संयुक्त के सहयोग से पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। डीएसपी आत्माराम ने विधिवत रूप से शिविर का शुभारंभ किया।
शिविर में द किडनी हॉस्पिटल व सिविल अस्पताल पानीपत के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की व्यापक स्वास्थ्य जांच की गई। टीम में द किडनी हॉस्पिटल से डॉ. जावेद (जनरल मेडिसन), डॉ. प्रियंका (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. रितू राठी और सिविल अस्पताल से डॉ नवजोत सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे। शिविर के दौरान लगभग 80 लोगों की निःशुल्क जांच की गई, जिसमें नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। साथ ही शुगर, ब्लड प्रैसर, हैंडहेल्ड एक्स-रे, एचएचएम इत्यादी टेस्ट किए गए।
डॉक्टरों की टीम ने परामर्श देते हुए बताया कि ब्लड प्रेशर से बचने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करें, हरी सब्जी, मौसमी फलों का सेवन करें, तली भूनी चीजों का सेवन कम से कम करें। ब्लड प्रेशर व शुगर की हमेशा जांच कराये। ब्लड प्रेशर व शुगर के लक्षण के बारे में बताया सीने में दर्द होना, बेचैनी होना, पसीना आना, घबराहट होना आदि ब्लड प्रेशर के लक्षण हैं। उन्होंने पुलिस कर्मियों को तनाव से कैसे दूर रहे, इसके बारे में भी विस्तार से बताया।
डीएसपी आत्माराम ने कहा कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में आगे भी समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन कर जिले के प्रत्येक पुलिसकर्मी के स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस का मकसद है कि जिला का प्रत्येक पुलिसकर्मी स्वस्थ हो ताकि वह पहले की अपेक्षा ज्यादा मेहनत व जोश से अपनी ड्यूटी कर सके तथा समाज की सेवा कर सके। समाज को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस कर्मियों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है।
डीएसपी आत्माराम ने स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे डॉक्टरों और उनकी पूरी टीम का आभार जताते हुए उनकी इस पहल की खुले मन से सराहना की।

Comments