Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन ।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 5, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 5 दिसम्बर 2025 , स्कूल ऑफ एक्सीलेंस( डॉ. एम.के.के. आर्य मॉडल स्कूल से संबद्ध) में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य हिपेश शेपर्ड द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी दीपक गिरधर व गुलशन खेल विभाग के अध्यापक विशाल बल्हारा तथा अध्यापिका सविता कुमारी विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में अत्यंत उत्कृष्ट खेल-कौशल, गति, संतुलन एवं समूहों की आत्मिक विशेषताओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की लगन, अनुशासन और ऊर्जा ने पूरे वातावरण को उत्साह से भर दिया। प्रधानाचार्य एवं प्रशासनिक अधिकारी ने खिलाड़ियों के सराहनीय प्रदर्शन की प्रशंसा की और कहा कि खेल संस्कृति को और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से आगामी समय में और भी खेल एवं छात्र-विकास कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

Comments