एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का विधिवत अवलोकन
– अवनीत कौर मेयर पानीपत और कृष्ण छौक्कर के सहयोग से हो रहा है आयोजन
अदम्य साहस, सामजिक संवेदना, सतत कठिन परिश्रम और दूरदर्शिता का प्रतीक है नरेंद्र मोदी : डॉ अनुपम अरोड़ा
BOL PANIPAT : एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में भारत के यशस्वी एवं बहुआयामी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का विधिवत अवलोकन हुआ जिसमे प्रधानमन्त्री के जीवन, उनकी उपलब्धियों और देश के प्रति उनके समर्पण एवं भविष्य की योजनाओं को पोस्टर्स और तस्वीरों के माध्यम से दिखाया जा गया है. कॉलेज के छात्र-छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए अपने प्रधानमन्त्री को जाना एवं समझा और उनके बताये रास्ते पर अनुसरण करने का प्रण लिया. विदित रहे की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उदघाटन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर रविवार 18 सितम्बर को लोकसभा सांसद करनाल संजय भाटिया और राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार के कर कमलों से हुआ और इसके माध्यम से देश के युवाओं और आम नागरिकों को सकारात्मक उर्जा
से लबरेज किया जा रहा है. प्रदर्शनी को अवनीत कौर मेयर पानीपत और कृष्ण छौक्कर का विशेष सहयोग प्राप्त है. प्रदर्शनी का अवलोकन प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कॉलेज में सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रभारी डॉ संगीता गुप्ता, प्रो अन्नू आहूजा, डॉ एसके वर्मा, डॉ मोनिका खुराना, डॉ सुशीला बेनीवाल, प्रो किरण मलिक, प्रो
सुनील कुमार, दीपक मित्तल एवं विद्यार्थियों के साथ किया. रंगीन तस्वीरों और पोस्टर्स के माध्यम से देश के यशस्वी एवं दूरदर्शी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के विभिन्न पहलुओं को छात्र-छात्राओं ने रूचि के साथ देखा और उनके जीवन से प्रेरणा प्राप्त की.
अवनीत कौर मेयर पानीपत ने अपने सन्देश में कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसे ओजस्वी, निर्णायक तथा विकासोन्मुख नेता है जिनका पूरा जीवन संघर्ष की मिसाल रहा है. बहुत कम उम्र से ही उन्होंने
अपने जीवन को देश की सेवा में लगा दिया था और आज उन्होंने एक लोकप्रिय नेता के रूप में विश्व पटल पर अपनी अविस्मरणीय छवि बनायी है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश की जनता के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने वाले विकासोन्मुख नेता के रूप में उभर कर सामने आये है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन अदम्य साहस, संवेदना तथा सतत् कठिन परिश्रम वाला रहा है. उन्होंने निचले स्तर के कार्यकर्ता, एक संगठक तथा अपने गृह राज्य गुजरात के मुख्य मंत्री के रूप में अपने 13 वर्ष के लंबे शासनकाल के दौरान एक प्रशासक के रूप में अपने कौशल का परिचय दिया जिसका लाभ आज पुरे देश
को मिल रहा है.

डॉ अर्चना गुप्ता ने अपने सन्देश में कहा की मोदी बचपन से ही बहुत मेहनती रहे है. वे चर्चा करने के लिए हमेशा तत्पर रहते है और उन्हें पुस्तकें पढने का बहुत शौक भी है. बचपन से ही नरेंद्र मोदी के विचार और सपने उनके हम उम्र बच्चों के विचारों से बिलकुल अलग थे. वे शुरू से ही समाज में बदलाव लाने के
पक्षधर थे. आज वो हमारे देश के प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में ख्याति प्राप्त राजनेता हैं. उन्होनें विदेशों में जाकर सभी बड़े देशों से मित्रता स्थापित की है और भारत का विकास करने में मोदी का बड़ा योगदान रहा है. ऐसे उर्जावान, प्रगतिशील और दूरदर्शी व्यक्तित्व को हर छात्र-छात्रा को जानना चाहिए ताकि वे
भविष्य में अपने प्रयासों से मोदी के स्वप्नों का भारत बना पाएं.
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा की जब 2014 में मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने तब से ही वे देश की प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं. उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में देश में अनेक नई नीतियों की शुरूआत हुई है. उन्होंने विदेशी राष्ट्रों से संबंधों को भी मजबूत बनाया है. आज मेक इन इंडिया, डिजीटल इंडिया कार्यक्रम आदि जैसी नीतियों को विश्वभर में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. इन्होंने गरीब, असहाय और विकलांग व्यक्तियों के लिए भी उनकी सहायतार्थ बहुत से काम किए है. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा छात्र-छात्राओं के लिए नई शिक्षा नीति की शुरुआत मोदी की ही देन है. नरेंद्र मोदी की सफलता का श्रेय उनकी कठोर सोच और मेहनत को जाता है. विश्व पटल पर मोदी जी ने विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों में अपनी एक ही अविस्मरणीय पहचान बनाई है.
पवन गोयल प्रधान ने अपने सन्देश में कहा की नरेंद्र मोदी आत्मविश्वास को अपना बल मानते है और इसी के बल पर उन्होनें गरीबों, किसानों, पिछड़े लोगों तथा देश के बेरोजगार लोगों की सहायता के लिए अनेक योजनाए चलाई है. मोदी हमेशा देश की प्रगति और विकास के लिए कार्य करते है और ऐसे में हमारा भी फ़र्ज़ बनता है की हम भी देश की प्रगति में उनका भरपूर सहयोग करें.

Comments