भगवान परशुराम मन्दिर में मूर्तिप्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई
BOL PANIPAT : सनौली (प्रीति शर्मा ): जलालपुर प्रथम गांव के भगवान परशुराम मन्दिर में मूर्तिप्राण प्रतिष्ठा को कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान कमेटी प्रधान नरेश शर्मा ने बताया कि 5 जून को सुबह आठ बजे भगवान परशुराम मन्दिर में भगवान परशुराम की मूर्ति की स्थापना की जाएगी और 10 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा और साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी रागनी का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होने कहा कि किसी भी कार्य को करने से पहले हमें भगवान का नाम अवश्य लेना चाहिए। नारायदत्त शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु भगवान के छठे अवतार थें उनकी पूजा अर्चना करने से हर कार्य पूर्ण होता है। इसलिए हमें मिलकर भगवान की पूजा करनी चाहिए। एक साथ मिलकर भगवान की पूजा अर्चना करने से बडें पुण्य की प्राप्ति होती है।

Comments