पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर लगाया गया विशाल भण्डारा।
BOL PANIPAT : पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भगवान श्री सत्य नारायण जी की आरती वन्दन कर लगाया गया विशाल भण्डारा। सालार गंज बाजार एसोसिएशन, निकट श्री हिन्दू सत्संग मन्दिर पानीपत में पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भगवान श्री सत्य नारायण जी की आरती वन्दन कर श्री हनुमान चालीसा का पावन पाठ किया गया व विशाल भण्डारा हुआ। जिले में सैकड़ों भक्तों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। इस सेवा के महान कार्यक्रम में बाजार के सरपरस्त रवि भास्कर ने जोत प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सेवा के इस महान कार्यक्रम में प्रधान कीमत कपूर, चन्द्रभान वर्मा, विपिन ढींगड़ा, विशाल चावला, पंकज , विनोद मदान, राजकुमार भल्ला, बलजीत सिंह बन्टी, सोनू चुघ, बाबाू भाई बरेजा प्रधान, शीतल ढींगड़ा, अशोक शर्मा, पुलकित कालड़ा, देवेन्द्र सहित काफी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।

Comments