इसराना में दशहरे पर किया गया विशाल इनामी कुश्ती दंगल का आयोजन
BOL PANIPAT ,12 अक्टूबर– विजय दशमी के पावन अवसर पर उप मंडल इसराना की मार्केट कमेटी के मैदान में शनिवार को दशहरा कमेटी द्वारा लड़के व लड़कियों का विशाल इनामी कुश्ती दंगल आयोजित किया गया।
कुश्ती दंगल में कई राज्यों के पहलवानों ने शिरकत की व अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन कर इनाम जीते।
दंगल में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने भाग लेकर पहलवानों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में कैरियर की अपार संभावनाएं हैं। ग्रामीण क्षेत्र से जो पहलवान निकलते हैं वो राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर देश व गांव का नाम रोशन करते है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की पहचान पहलवानों के देश के रूप में भी हो रही है। अंतरराष्ट्रीय सतर पर पहलवान लगातार तगमे जीतकर अन्य पहलवानों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।
उपायुक्त ने कहा कि पैसा होना बड़ी बात नहीं है ।बड़ी बात है पैसे का सदुपयोग करना। रत्न टाटा ने पैसे का सदुपयोग किया इसलिए आज उनकी पूरे विश्व में ख्याति है । सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी।
उपायुक्त ने कहा कि इसराना दशहरा कमेटी हर वर्ष दशहरे के पावन अवसर पर इनामी दंगल का आयोजन करती है। यह मंच पहलवानों को आगे बढ़ाने में निश्चित रूप से कारगर साबित होगा।
उपायुक्त ने सभी पहलवानों को विजय दशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पिछले 2 साल से इस कुश्ती दंगल का हिस्सा बनते रहे हैं। उन्हें खुशी है कि देहात में कुश्ती को जीवित रखने के लिए कमेटी के प्रयास
सार्थक साबित हो रहे हैं। कुश्ती हमारा पुश्तैनी खेल है इसे हमें आगे बढ़ाना है व इस तरह के आयोजनों को लगातार जारी रखना है।
दशहरा दंगल कमेटी द्वारा उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया का पगड़ी पहनकर ,बुके देकर व गदा भेंट करके विशेष सम्मान किया गया। उपायुक्त को मुख्य द्वार से ढोल नगाड़ों के साथ मंच तक लाया गया व बुके देकर उनका सम्मान किया गया। उपायुक्त ने सभी आयोजन समिति के सदस्यों का आभार प्रकट किया व अंतर्राष्ट्रीय पहलवानों के कुश्ती में हाथ मिलवाए व कई बेहतरीन कुश्तियां का आनंद भी लिया। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय कोच ओम जागलान, कमेटी के प्रधान रणजीत, कुश्ती चीफ़ कोच नरेंद्र मलिक,सीनियर कोच अनुज जागलान, राज सिंह आर्य, धर्मपाल ,सुकराम, चौधरी राम सिंह, खुशीराम, मनोज मलिक, नरेंद्र ,जोगिंदर,आकाश मलिक कोच, रणधीर जागलान आदि मौजूद रहे।

Comments