विशाल की हत्या मामले में रिमांड के दौरान वारदात में प्रयुक्त एक चाकू, एक सूआ, एक बाइक व तीन ईंट बरामद
BOL PANIPAT, 18 मार्च: सीआईए थ्री पुलिस टीम ने नूरवाला के विजय नगर निवासी विशाल की हत्या मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों गंगाराम कॉलोनी निवासी मानव उर्फ कुश, भौला चौक निवासी दीपक और ज्योति कॉलोनी निवासी सुकांत उर्फ सक्कू व अभिषेक उर्फ विजय के कब्जे से रिमांड के दौरान वारदात में प्रयुक्त एक चाकू, एक सूआ, एक बाइक व तीन ईंट बरामद कर बुधवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments