झपटमारी की वारदात में आरोपी को दिल्ली तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पानीपत पुलिस।
BOL PANIPAT : 15 फरवरी 2022, झपटमारी की वारदात में आरोपी को दिल्ली तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पानीपत पुलिस। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश गहनता से पूछताछ करने के लिये 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
वारदात में संलिप्त इसके दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की झपटमारी की वारदात में उनकी टीम एक आरोपी को दिल्ली की तिहाड़ जेल से सोमवार को प्रोडक्शन वारंट पर पानीपत लेकर आई है। आरोपी राजेश उर्फ हड्डी निवासी जे.जे कॉलोनी बवाना दिल्ली का निवासी है जो स्नेचिंग के मामलों में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पानीपत में सिवाह के पास एक युवक से मोबाइल फोन व नगदी झपटने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस टीम ने गहनता से पुछताछ करने व झपटी गई नगदी बरामद करने के लिए आरोपी राजेश को माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया जनवरी में उनकी टीम ने चोटाल रोड से उस्मान पुत्र विनोद व सेठी पुत्र रईस निवासी बवाना दिल्ली को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो दोनो ने अपने साथी राजेश उर्फ हड्डी निवासी बवाना दिल्ली व अन्य साथियों के साथ मिलकर अक्तूबर 2021 में सिवाह के पास एक युवक से 6 हजार रूपये व मोबाइल फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। झपटा गया मोबाइल फोन व 1000 रूपए आरोपी उस्मान व सेठी के कब्जे से बरामद कर दोनो आरोपियो को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी राजेश उर्फ हड्डी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। इसी दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिली थी की आरोपी राजेश उर्फ हड्डी स्नेचिंग की अन्य वारदातों के संबध में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बद है। आरोपी राजेश उर्फ हड्डी को दिल्ली तिहाड़ जेल से सोमवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर बची नगदी व वारदात में संलिप्त फरार अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगाने के लिए आरोपी राजेश को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
झपटमारी की उक्त वारदात बारे थाना औधोगिक सैक्टर 29 में आनंद पुत्र अर्जुन निवासी मंडवा सहारण बिहार हाल किरायेदार भैसवाल पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। आनंद ने थाना औधोगिक सैक्टर 29 पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह 4 अक्तुबर को पानीपत बस स्टेंड के बाहर से सोनीपत खरखौदा जाने वाली बस में बैठा था। बस में 5/6व्यक्ति पहले से बैठे हुए थे। सिवाह के पास पहुंचने पर एक लड़के ने बस को रोकने के लिए बोला और कहने लगा की बस यही तक जाएगी जो उनको उतरने के लिए बोला। वह भी उनके कहने पर बस से उतर गया। बस से उतरते ही लड़कें उसकी जेब से 6 हजार रूपए व मोबाइल फोन छीनकर वहा से फरार हो गए।

Comments