Sunday, July 26, 2026
Newspaper and Magzine


एच-फुक्टो के नेतृत्व में शिक्षक भारी संख्या में सोमवार 15 मई को पंचकूला में करेंगे प्रदर्शन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 13, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : हरियाणा फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटीज  एण्ड कॉलेज टीचर्स ऑर्गेनाइजेशनज (एचफुक्टो) के नेतृत्व में प्रदेश के सरकारी एवं एडेड कॉलेजों और स्टेट यूनिवर्सिटीज के शिक्षक भारी संख्या में सोमवार 15 मई को शिक्षा सदन ,सेक्टर 5 ,पंचकूला पर प्रदर्शन करेंगे। एचसीटीए को  करनाल-पानीपत जोन के प्रधान डॉ.विजय सिंह, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ए.सी.और कोर्ट सदस्य डॉ.राकेश गर्ग ,डॉ.सन्तोष, डॉ.रामेश्वर दास ने बताया कि हमारी मुख्य मांगें हैं–पूरानी पैन्शन स्कीम (OPS) लागू की जाए, एडिड कॉलेजों की सैलरी रैगुलर की जाये, यूजीसी रैगुलेशनज़ की विसंगतियों को दूर किया जाए, राष्ट्रीय शिक्षा नीति(NPS-2020)को सभी से चर्चा के बाद ही लागू किया जाए और इसमें पब्लिक फंडिड(सरकारी)संस्थाओं के अधिकार व हित सुरक्षित किया जाएं, एडिड कॉलेजों में एनपीएस – युक्त शिक्षकों के लिए रिटायरमेंट कम डैथ ग्रैच्युटी का लाभ दिया जाए,एडिड कॉलेज स्टाफ को संशोधित मकान किराया भत्ता (HRA) तुरंत प्रदान किया जाए।

एच-फुक्टो से शिक्षा अधिकारी रेगुलर मीटिंग करें।,सेल्फ फाइनेंस शिक्षकों को बजटेड में कंटवर्ट किया जाए,  रिक्त पदों को तुरन्त भरा जाए।,यूनिवर्सटी में सीनियर प्रोफेसर बिना इंटरव्यू तुरन्त बनाया जाए, कॉलेज शिक्षकों को अकादमिक लीव और फंड प्रदान किया जाए,ऑनलाईन पारदर्शी ट्रांसफर पॉलिसी लागू की जाए,शिक्षकों को गैर-शिक्षण कार्यों से मुक्त किया जाए,ग्रामीण-सेवा की शर्त को पदोन्नति से अलग किया जाए,पदोन्नति के सभी केस तुरंत स्वीकार किया जाए,चायल्ड केयर लीव (सी.सी.एल.)सबको सरल प्रक्रिया द्वारा प्रदान की जाए, एमफिल/पीएचडी इंक्रीमेंट बेसिक पे में मर्ज़ किया जाए, एमफिल/पीएचडी इंक्रीमेंट बहाल की जाए,रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष की जाए,तीन साल पूरा करने वाले एसोसिएट प्रोफेसर को बिना शर्त पदोन्नत कर प्रोफेसर बनाया जाए,कैशलेस मैडिकल सुविधा प्रदान की जाए,सरकारी कॉलेजों और युनिवर्सिटी के शिक्षकों की मांगें स्वीकार किया जाए। एचसीटीए के प्रधान डॉ. अमित चौधरी, एचजीसीटीए के प्रधान डॉ. दयानन्द मलिक ने बताया कि प्रदेश के सभी कॉलेजों  और विश्वविद्यालयों   से बड़ी संख्या में शिक्षक पंचकूला- प्रदर्शन में पहुंचेंगे।

Comments