विद्यार्थियों के लिए “लोगो डिजाइन एंड टैगलाइन राइटिंग” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT: आईo बीo महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग की ओर से बी. कॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “लोगो डिजाइन एंड टैगलाइन राइटिंग” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 21 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के शिक्षा के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में किए गए इन कुशल प्रयासों को देखकर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है तथा विभागाध्यक्ष डॉo सुनित शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रस्तुतीकरण की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस प्रतियोगिता में अनुष्का प्रथम, दीपांजली द्वितीय, माफी देवी एवं मुस्कान तृतीय स्थान पर रहे ।क्लास मेंटॉर प्रो. सोनिया ढींगरा ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया, उनका मार्गदर्शन किया एवं निर्णायक की भूमिका निभाई।

Comments