डी आई टी एम कॉलेज गन्नौर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : दिल्ली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गन्नौर में बुधवार को एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य समाज में बेरोजगारी को खत्म करना है कॉलेज के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर नीरज कुमार की अध्यक्षता में यह मेला आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को लेकर छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। रोजगार मेले को रोजगार सृजन में एक उत्प्रेरक माना जाता है इससे युवाओं को सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में सार्थक भागीदारी के अवसर मिलते हैं । छात्रों को जॉब पाने के लिए इधर-उधर आना जाना पड़ता है और बहुत बार उन्हें निराशा के साथ लौटना पड़ता है तो इस समस्या को देखते हुए डी आई टी एम कॉलेज गन्नौर ने अपने ही कॉलेज में रोजगार मेले का ऑनलाइन आयोजन किया। इस मेले में अलग-अलग पॉलिटेक्निक और स्नातक कॉलेज के 200 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया इस मेले में चार रिप्यूटियटेड एमएनसी कंपनी GKN pvt ltd. Asian paints, Airtel, Adverb technology’s ने भाग लिया । इस मौके पर कॉलेज के स्टाफ मिसेज नीलम शर्मा ने बच्चों को करियर के बारे में अवगत कराया।
कॉलेज के स्टाफ मिस्टर अमन बड़कोडिया और मिस्टर दीपक छिक्कारा ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और उन्हें फ्यूचर प्लेसमेंट के बारे में जानकारी दी।
चेयरमैन एस के जैन ने कहा कि हम भविष्य में ऐसे फेयर कराते रहेंगे जिससे हमारे देश में बेरोजगारी खत्म हो सके और सभी स्टाफ मेंबर्स को बधाई दी।

Comments