घर से नकदी चोरी करने की आरोपी नौकरानी गिरफ्तार. 4 हजार रुपए बरामद.
BOL PANIPAT , 16 फरवरी : थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने सेक्टर 6 में घर से नकदी चोरी करने की आरोपी नौकरानी को रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संधोली कुरुक्षेत्र हाल किरायेदार राम स्वरूप कॉलोनी निवासी सुमन उर्फ लीलावती के रूप में हुई है।
थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी सब इंस्पेक्टर दलबीर ने बताया कि पूछताछ में आरोपी सुमन उर्फ लीलावती ने घर से नकदी चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया वह सेक्टर 6 में राकेश के मकान में बीते करीब 3 माह से बर्तन व साफ सफाई करने का काम कर रही है। काम करते समय उसे कमरे में पर्स रखा दिखाई दिया। उसको पैसों की जरूरत थी जो पर्स देखकर उसके मन में लालच आ गया और पर्स से नकदी चोरी कर ली। उसने चोरी कि नकदी मे से 12 हजार रुपए खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से बचे 4 हजार रुपए बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
थाना सेक्टर 13/17 में सेक्टर 6 निवासी राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव संधोली कुरुक्षेत्र हाल किरायेदार राम स्वरूप कॉलोनी निवासी महिला लीलावती उर्फ सुमन को करीब 3 महीने पहले घर की साफ सफाई व बर्तनों के काम के लगाया था। वह अपने पर्स को कमरे में बेड के साथ टेबल पर देता था। 15 फरवरी यानी रविवार को उसने अलमारी में रखे पैसे गिने तो 4 हजार रुपए कम मिले। उन्होंने सुमन उर्फ लीलावती से घर में लगे कैमरों के सामने पूछताछ की तो उसने अपनी गलती मानी। लीलावती उनके घर से अलमारी व पर्स से प्रतिदिन पैसे चोरी कर रही थी। अब तक करीब 30 हजार रुपए चोरी हो चुके है। थाना सेक्टर 13/17 में राकेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

Comments