जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त कस्सी बरामद.
BOL PANIPAT : 13 दिसम्बर 2023, थाना मतलौडा की उरलाना चौकी पुलिस ने गांव कुराना खेत में गांव निवासी जसबीर पर कस्सी से वार कर जानलेवा हमला करने के मामले में नामजद आरोपी को मंगलवार देर शाम गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुरेंद्र निवासी कुराना के रूप में हुई।
थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि थाना मतलौडा की उरलाना चौकी में गांव कुराना निवासी धर्मसिंह पुत्र कर्मसिंह ने शिकायत देकर बताया था कि 15 नवम्बर को दोपहर करीब 1:20 बजे वह भाई जसबीर के साथ बाइक से खेत में गया था। खेत में सुरेंद्र पुत्र इश्वर सिंह अपनी पत्नी सुषमा के साथ कस्सी व दराती लेकर खड़ा मिला। जहा पर भाई जसबीर की उन दोनों के साथ पानी को लेकर कहासुनी हो गई। वह बीच बचाव करने लगा तो सुषमा ने जसबीर का गला पकड़ लिया और सुरेंद्र ने जसबीर के सिर पर कस्सी से प्रहार कर दिया। जसबीर बेहाश होकर जमीन पर गिर गया। वह भाई जसबीर को संभालने लगा तभी दोनों ने उसको पकड़ लिया और गाली गलौच करते हुए उसके उपर भी कस्सी के वार करने लगे। उसने कस्सी को पकड़ लिया। कुछ देर बाद उसने छुट कर भाई कृष्ण को फोन किया। कृष्ण वहा पर पहुचा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। वह दोनों भाई जसबीर को पानीपत सिविल अस्पताल लेकर गए। जहा से डॉक्टर ने जसबीर की गंम्भीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया। धर्मसिंह की शिकायत पर थाना मतलौडा में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।
इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि थाना उरलाना चौकी पुलिस ने मंगलवार देर शाम आरोपी सुरेंद्र को गांव कुराना से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कस्सी बरामद कर पूछताछ के बाद बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments