Tuesday, April 21, 2026
Newspaper and Magzine


दुकान मे घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के 4 आरोपियो को किया गिरफ्तार व बरामद किए 4 चाकु ।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 4, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 04 जुलाई 2023, सनौली थाना प्रभारी सब इन्सपैक्टर माहबीर सिह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 01-07-2023 को नौशाद पुत्र ईकबाल निवासी गांव गढ़ी बैसिक पानीपत ने शिकायत दे बताया था कि मैने गांव के अडडे पर जूस की दुकान कर रखी है दिनांक 30-6-2023 को समय करीब 8:30 PM पर मै अपनी दुकान पर था तभी नौशाद छडा पुत्र इकराम काला मेरी दुकान पर आया और मेरे से जूस बनवाकर पी गया जो मैने उससे जूस के पैसे मांगे तो उसने दादागिरी दिखाते हुए पैसे देने से मना कर दिया मैने कहा सामान फ्री मै नही आया पैसे तो देने पडेंगे इसी बात को लेकर उसने मेरे साथ कहा सुनी कर दी फिर बोला थोडी देर रूक तुझे पैसे मांगने का मजा चखाता हूं और इतना कहकर वह दुकान से चला गया फिर करीब 10-15 मिनट बाद नौशाद छडा उसका भाई प्रवेज, मुजाहिर पुत्र लियाकत, आसिफ पुत्र हाजी हारून अपने-2 हाथो मे चाकू व पंच लेकर एकदम मेरी दकान मे घुस गए जिन्होने मेरे शरीर पर कई वार किए जो मैने शोर मचाया तो मेरी आवाज सुनकर आस पास के लोग इक्कठे हो गए जिनको देखकर वे चारो मुझे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए जिस सुचना पर मु0न0 169 दि0 01.07.23 धारा 323,324,452,506,34 IPC थाना सनौली पानीपत दर्ज रजि0 किया गया था ।

सब इन्सपैक्टर माहबीर सिह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सनौली पुलिस की टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर आरोपीयान नौसाद उर्फ सादा पुत्र ईकराम, आरिफ पुत्र हारुण, परवेज उर्फ भोजा पुत्र इकराम, मुजाहिर पुत्र लियाकत नियासीयान गाँव गढी बेसिक जिला पानीपत को सनौली बस अड्डा से गुप्त सुचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है और आरोपियो से वारदात मे प्रयोग किए गए 4 चाकु बरामद किए गए है आरोपीयान को माननीय न्यायलय मे पेश करके अदालत के आदेशानुसार जेल मे भेज दिया गया है ।

Comments