Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


केवल नाम स्मरण से ही सार्थक जीवन जिया जा सकता है: स्वामी दयानन्द सरस्वती जी महाराज

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at March 26, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : (26 मार्च) श्री सनातन धर्म सभा मंदिर भीम गोडा वार्ड नं. 9 में श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय कथा कार्यक्रम के पहले दिन स्वामी दयानन्द सरस्वती जी महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि राम नाम महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केवल नाम स्मरण से ही सार्थक जीवन जिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि माँ के गर्भ से निकलकर हम माया के गर्भ में प्रवेश करते हैं और माया रूपी अंधकार में भटकते रहते हैं। सत्य के इस भंवर में हम भौतिक और शारीरिक सुखों के पीछे भागते रहते हैं। थोड़े से धन के लालच में पाप करते हैं। हमें इस पाप की अंधियारी नगरी से सत्य के सूरज की ओर ले जाने वाला केवल एक ही मार्गदर्शक होता है और वह है राम नाम स्मरण।  इससे पूर्व भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें सुप्रसिद्ध समाज सेवी श्री जोनी चावला ने ज्योत प्रवजलित कर भजन संध्या का शुभ आरम्भ किया। भजन गायक दीपक सांवरिया और साहिल सांवारया ने अपने भजनों ‘लाडली हमें भरोसा तेरा, श्यामा हमें भरोसा तेरा’ आदि भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रधान जोंिगदर कमल ने कहा कि इन पांच दिनों में आयुवैर्दिक जांच शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें आधुनिक जापानी मशीनों द्वारा मरीजों की जांच प्रातः 11 से 1 और शाम 6.30 से 9.30 बजे तक की जायेगी।

इस अवसर पर मंदिर सभा के प्रधान जोगिंदर कमल, चुनी लाल लखीना, चुन्नी लाल चुघ, विजय चौधरी, ईश जुनेजा, ओम प्रकाश रेवड़ी, पवन जुनेजा, गुरमीत मक्कड़, प्रदीप सपड़ा, सागर रेवड़ी, जितेंद्र जुनेजा, बाल किशन रेवड़ी, गौरव अरोड़ा, तरुण जुनेजा, निखिल चुघ, कुश जुनेजा, साहिल रामदेव आदि उपस्थित रहे।

Comments