Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


केरल की तर्ज पर सुशोभित होगा भगवान श्री राम का भव्य रथ.

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at October 13, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 13 अक्टूबर 2023 , युवा मण्डल इंदिरा बाजार के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमे दशहरा पर्व के उपलक्ष मे होने वाले प्रथम राम विवाह महोत्सव के कार्यक्रम की रूप रेखा तेयार की गई

युवा मण्डल के सरपरस्त मोहिंदर कुमार हुरीया ने जानकारी देते हुए बताया की आने वाली 15 अक्टूबर 2023 को युवा मण्डल द्वारा प्रथम कार्यक्रम ध्वजारोहण के उपलक्ष मे एक शाम ठाकुर जी के नाम का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत अरुण दास जी करेंगे, जिसमे विशव विख्यात भजन गायिका दीदी पूजा सखी भगवान के नाम का यशोगान करेंगी

वही जानकारी देते हुए बताया की जब हमारे घर मे किसी बच्चे का विवाह होता है तो हम महिला संगीत मनाते है ऐसे ही जब हमारे भगवान राम का विवाह है तो हमने उसे भजन संध्या का रूप दिया है जिसमे शहर के सभी गणमान्य लोग उपस्थित होंगे व सभी शहर के लोगो को निमंत्रण भी दिया

वही मण्डल के कार्यकारी अध्यक्ष रवि मेहता ने जानकारी देते हुए बताया की आने वाली 18 अक्टूबर 2023 को भगवान श्री राम जी की भव्य बारात का आयोजन किया जा रहा है जिसमे विभिन्न प्रदेश से बैंड, ढोल, व रथ मंगवाए गए है जो भगवान राम जी की बारात को चार चाँद लगाएंगे, शोभायात्रा मे दिल्ली का प्रमुख बलदेव बैंड, मुज़्ज़फरनगर का श्री पंजाब बैंड,भी अपनी हाजरी देंगे, वही विशेष रूप से भगवान राम जी का रथ केरल की तर्ज पर पानीपत मे पहुंचेगा

शोभा यात्रा जी टी रोड गुरुद्वारा पहली पात शाही से शुरू हो कर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई गीता मंदीर धर्मशाला मे संपन होगी जहाँ श्री राम कृष्ण सभा द्वारा श्री राम जी की बारात का भव्य स्वागत किया जाएगा व सभी के द्वारा लंगर की व्यवस्था की गई है

इस मौके पर सरपरस्त मोहिंदर कुमार हुरिया, कार्यकारी अध्यक्ष रवि मेहता, अध्यक्ष दीपांश , कैशियर इंद्र मखीजा,सह कैशियर तरुण नारंग, महासचिव गौरव नंदवानी, सचिव विशाल जुनेजा, मीडिया प्रभारी साहिल खुंगर, व सदस्य , चिराग नारंग टीटू नंदवानी, यश गाबा, जय पुग्ला, राहुल गाबा, कनेडी ओबेरॉय, रवि चोपड़ा मौजूद रहे.

Comments