Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के भवन में मेडिकल कैम्प लगाया गया.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at February 25, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : सब्जी मण्डी स्थित वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के भवन में आज एक मीटिंग का आयोजन अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सेठी की अध्यक्षता में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि गोवर्धन कुमार (मै. सन्नी हैण्डलूम) रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप जलाकर हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि का सम्मान समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं पगड़ी पहनाकर किया गया। मुख्य अतिथि गोवर्धन कुमार ने कहा कि वे वरिष्ठ नागरिकों के बीच आकर स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहे हैं तथा उनके द्वारा दिए सम्मान के लिए धन्यवाद करते हैं इस अवसर पर एक मेडिकल कैम्प लगाया गया जिसमें श्वास रोग, दंत रोग, नेत्र रोग आदि की जांच की गई व निशुल्क दवाई दी गई। इसके साथ ही बीपी एवं शूगर के रोगियों की जांच की गई। जिन सदस्यों के जन्मदिन फरवरी माह में आए उनका एवं नये सदस्यों का विशेष सम्मान किया गया। मंच संचालन ओम ढींगड़ा ने किया।
इस अवसर पर वित्त सचिव उपेन्द्र दुआ, हरीश खुराना, वेद बांगा, ईश्वर शर्मा, सतीश चावला, श्रीराम कत्याल, राममेहर अहलावत, ताराचंद, हंसराज तनेजा, एम.एल. पाहवा, फतेहचन्द गुलाटी, एम.एन. शाही, सुभाष ग्रोवर, एस.डी. आहूजा, के.एल. आहूजा, ए.डी. वलेचा, कैलाश लूथरा आदि उपस्थित थे।

Comments