नगर निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 बारे बैठक का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : 30 अप्रैल– नगर निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव द्वारा वीरवार को निगम कार्यालय में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 बारे बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकारी अधिकारी, एच.एस.वी.पी. महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज, कार्यकारी अधिकारी, एच.एस०आई.आई.डी.सी, जिला शिक्षा अधिकारी, सचिव मार्किट कमेटी पानीपत व नगर निगम के अधिकारियो ने भाग लिया।
निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव ने उपरोक्त विभागो के अधिकारियो को निर्देश दिए गए कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 मे पानीपत को अच्छी रैकिंग में लाने के लिए सामूहिक रुप से एक साथ प्रयास करे व अपने-अपने अधिकार क्षेत्र मे सफाई व्यवस्था को सुद्रढ करे। उन्होंने कहा कि सभी इस बात का विशेष ध्यान रखे कि अपने अधिकार क्षेत्र में कही भी कूड़े के ढेर ना लग पाए। सीवरेज व बरसाती पानी निपटान ठीक से हो। सीवरेज संयत्रो से संशोधित पानी का प्रयोग बागवानी, सडको के छिडकाव आदि मे अधिक से अधिक प्रयोग करे। सभी नाले ढके हुए हो। वाणिज्यिक स्थलो व मुख्य सडको पर छोटे कूडे ढान लगाए जाए। इसके अतिरिक्त सभी सफाई मित्रो को सरकारी सुविधाओ का लाभदिया जाए व समय-2 पर उनके स्वास्थ्य की जांच हेतू शिविर लगाए जाए।
डॉ पंकज यादव ने शिक्षा विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिया गया कि स्कूल में सफाई की सम्पूण व्यवस्था हो। शौचालयो मे सफाई बिजली पानी की व्यवस्था ठीक की जाए। स्कूलो मे कूडे ढान रखवाए जाए। लडके व लडकियो के लिए अलग-2 शौचालय की सुविधा हो। निगम की ओर से प्रत्येक विभाग को पूरा सहयोग दिया जाएगा।

Comments