Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत योग प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन जारी।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 10, 2025 Tags: , , , , ,

-डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के दिशा निर्देशन में जिला सचिवालय में हुई बैठक।

-21 जून को शिवाजी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा योग दिवस कार्यक्रम।

BOL PANIPAT , 10 जून। डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के दिशा-निर्देशन में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की जिला भर में तैयारियां चल रही है। इसी को लेकर डीसी डॉ.  वीरेंद्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सचिवालय में योग दिवस कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि इस बार एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर इस वर्ष योग दिवस कार्यक्रम किया जाएगा व जिसके अंतर्गत लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए योग प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि योग दिवस के प्रचार-प्रसार के लिए 15 जून को शिवाजी स्टेडियम में प्रात: मैराथन भी आयोजित की जाएगी और 20 जून को फाइनल रिहर्सल शिवाजी स्टेडियम में होगी। उन्होंने संबंधित विभागों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर सभी कार्य करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि योग के प्रचार प्रसार को लेकर गांव व वार्डों में योग जागरण यात्रा भी आयोजित होंगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे योग का हिस्सा बनें और स्वस्थ भारत के मिशन को आगे बढ़ाएं। इस मौके पर जिला परिषद की सीईओ डॉ किरण सिंह, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप सिंह, निगम की संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीडीपीओ राजेश शर्मा सहित अन्य संबंधित विभागों के अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

Comments