Tuesday, June 9, 2026
Newspaper and Magzine


एक्सपोर्ट डाक्यूमेंटेंशन डिजिटल मार्केटिंग एण्ड ई-कॉर्मस विषय पर राष्ट्र स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 16, 2025 Tags: , , , ,

 BOL PANIPAT : 16 सितम्बर। भारत सरकार (सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय) के एम.एस.एम.ई-विकास कार्यालय, करनाल द्वारा सोमवार को अशोक सिंघल सभागार, सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र, समालखा, पानीपत में एक्सपोर्ट डाक्यूमेंटेंशन डिजिटल मार्केटिंग एण्ड ई-कॉर्मस विषय पर एक राष्ट्र स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  मीनू धीमान, सहायक निदेशक, एमएसएमई विकास कार्यालय करनाल ने मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथि अधिकारीयों का स्वागत किया एवं कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में अवगत कराया।

इस कार्यक्रम का उदघाटन संजीव चावला, अपर विकास आयुक्त, एमएसएमई विकास कार्यालय करनाल द्वारा किया गया। संजीव चावला ने अपने सन्देश के दौरान कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की सरकारी खरीद पालिसी के अंतर्गत गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (जेम) के माध्यम से अपने उत्पादों की मार्केटिंग किस प्रकार की जा सकती है से संबधित विषय पर उद्यमियों को जागरूक किया और एमएसएमई किस प्रकार एक्सपोर्ट को बढावा दे सके और किस प्रकार डिजिटल मार्केटिंग का लाभ लेकर उत्पादकता को बढावा दे सके से सम्बंधित जागरूक कराया।

तकनीकि सत्र के प्रथम चरण में अच. पी. सिंह, निदेशक, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट एंड सर्विस इंस्टिट्यूट, नई दिल्ली द्वारा प्रतिभागियों को बताया गया की  वह एक्सपोर्ट कि शुरुवात किस प्रकार कर सकते है और विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। तत्पश्चात अरुण नरूला, निजी सचिव, सदस्य, बिजनस एक्सीलेंस सपोर्ट टीम, डीजीएफटी पानीपत द्वारा बताया गया कि किस देश में किस प्रकार के निर्यात के विकल्प है और लाइव डेमो भी दिया गया। ओपिंदर सिंह, कार्यकारी निदेशक, पंजाब चौम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जालंधर द्वारा अपने संबोधन में एक्सपोर्ट क्रेडिट गर्रेंटी योजना व निर्यात किये जाने वाले उत्पादों के इंशौरेन्स से सम्बंधित विकल्पों और योजनाओं की जानकारी प्रतिभागियों को दी। तकनीकि स्तर के दुसरे चरण में आकाश शर्मा, डिजिटल मार्केटिंग फैकल्टी द्वारा उत्पाद की मार्केटिंग हेतु डिजिटल हैंडल्स के प्रयोग करने से सम्बंधित जानकारी प्रतिभागियों को दी।

तकनीकि सत्र के तीसरे चरण में  (गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस) जेम से प्रियम्वदा अग्रवाल, व्यापर ट्रेनर द्वारा जेम के माध्यम से किस प्रकार पोर्टल पर पंजीकरण किया जा सकता है पूरी प्रक्रिया का लाइव डेमो के साथ प्रतिभागियों को  बताया। विकास जांगड़ा, उपनिदेशक, जिला एमएसएमई केंद्र, पानीपत ने हरियाणा सरकार की एमएसएमई स्कीमों के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी।

तकनीकि सत्रों के पश्चात प्रश्नकाल सत्र के दौरान प्रतिभागियों द्वारा अपनी समस्याओं को अतिथि अधिकारियों के समक्ष रखा गया और समस्याओं के निपटान पर चर्चा की गयी। अंत में शुभ आदेश मित्तल, प्रधान, लघु उद्योग भारती, हरियाणा ने उपस्थित सभी अधिकारीयों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में मुकेश वर्मा, सहायक निदेशक, हरपाल सिंह, सहायक निदेशक, बलबीर सिंह, सहायक निदेशक, राजेश कुमार, तकनिकी सहायक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में  रमन  सलूजा, लघु उद्योग भारती से मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

Comments