Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


मायके में पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोपी पति गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 12, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 12 फरवरी : लोहारी गांव में मायका आई पत्नी पूजा 30 की मफलर से गला घोटकर हत्या करने के आरोपी पति कपिल निवासी किवाना को थाना इसराना पुलिस ने वीरवार सायं उझा रोड एकता विहार कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया।

थाना इसराना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी कपिल ने पत्नी पूजा की मफलर से गला घोट कर हत्या करना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसके व पत्नी पूजा के बीच करीब ढाई महीने से कहासुनी चल रही थी। 8 फरवरी को उसकी पत्नी पूजा के साथ कहासुनी हुई तो वह बच्चों को छोड़कर अपने मायका लोहारी आ गई थी। 9 फरवरी को वह भी एक रिश्तेदार की बाइक मांगकर ससुराल लोहारी आया और पत्नी पूजा को साथ चलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया था। इसके बाद पत्नी व सास ससुर के साथ झगड़ा करने के बाद वह रात को शराब पीकर ससुराल में ही सो गया था। 10 फरवरी को सुबह सास व ससुर काम पर चले गए तो उसने पत्नी पूजा को समझाने की कोशिश की और साथ चलने के लिए कहा। वह नहीं मानी और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने मफलर से पत्नी पूजा का गला घोटकर हत्या कर दी और शव को चारपाई पर रजाई से ढककर फरार हो गया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने हत्या के समय टीवी चलाकर तेज आवाज कर दी थी ताकि बाहर किसी को शौर सुनाई न दे।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि आरोपी कपिल को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

थाना इसराना में लोहारी गांव निवासी रणधीर पुत्र अमर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने अपनी बड़ी बेटी पूजा 30 की शादी करीब 12 साल पहले गांव किवाना निवासी कपिल के साथ की थी। शादी के बाद पूजा के 3 लड़के व 1 लड़की हुई। कपिल शादी के बाद से ही पूजा को तंग करता था। कपिल ने 12 फरवरी को पूजा के साथ मारपीट कर घर से भगा दिया था। बेटी पूजा उसके पास घर आ गई थी। 9 फरवरी को कपिल शराब पीकर लोहारी गांव में घर आया और उनके व पूजा के साथ गाली गलौच करते हुए झगड़ा किया। इसके बाद रात को उनके घर ही सो गया। 10 फरवरी को सुबह करीब 8 बजे वह काम पर चला गया और पत्नी बबली करीब 9 बजे बेटी पूजा व कपिल को घर पर छोड़कर खेतों में लकड़ी लेने चली गई थी। दोपहर करीब 1 बजे पत्नी बबली घर लौटी तो घर के दरवाजे खुले थे। पूजा को चारपाई पर लेटाकर रजाई डाल रखी थी। पत्नी बबली ने रजाई हटाकर देखा पूजा की काले कपड़े (मफलर) से गला घोटकर हत्या कर रखी थी। गले पर खरोच के निशान व कान से खून निकला हुआ था। पत्नी ने आवाज लगाकर पड़ोसियों को बुलाया और वह भी सूचना पाकर घर पहुंचा। उसकी बेटी पूजा की कपिल ने मफलर से गला घोटकर हत्या की है। रणधीर की शिकायत पर थाना इसराना में आरोपी कपिल के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments